अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा इकाई ने पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला के पिता एवं पूर्व प्रधान स्वर्गीय प्रताप सिंह रौतेला के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।इस दुःखद समाचार के बाद भाजपा परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई।पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इसे सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।भाजपा नेताओं ने कहा कि स्वर्गीय प्रताप सिंह रौतेला एक सरल, सौम्य,कर्मठ एवं समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे।उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में सदैव जनहित को सर्वोपरि रखा और ग्राम प्रधान के रूप में क्षेत्र के विकास,मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य किया।उनका जीवन संघर्ष,सेवा और सामाजिक समर्पण का उदाहरण रहा जिससे समाज के अनेक लोग प्रेरणा लेते रहेंगे।
भाजपा अल्मोड़ा इकाई के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वर्गीय प्रताप सिंह रौतेला का योगदान केवल अपने गांव या क्षेत्र तक सीमित नहीं था बल्कि उन्होंने व्यापक स्तर पर समाज को एकजुट रखने और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाई।उनके निधन से समाज ने एक अनुभवी,मिलनसार और जनप्रिय व्यक्तित्व को खो दिया है।इस शोक की घड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने रवि रौतेला और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा भाजपा परिवार उनके साथ मजबूती से खड़ा है।शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल,केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा,कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या,दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट,गोविन्द पिलखवाल, कुंदन लटवाल,नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट,पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान,कैलाश शर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल,प्रकाश भट्ट,दर्शन रावत,कैलाश गुरुरानी,दिनेश मठपाल,देवेंद्र भट्ट,अर्जुन बिष्ट, मीना नेगी,मीरा मिश्रा,दीपा अधिकारी,दीपक सिंह भण्डारी, पंकज जोशी,संदीप श्रीवास्तव, मनोज जोशी,सौरभ,निशा बिष्ट, मनोज सनवाल,त्रिलोचन जोशी, मनीष जोशी,गोविन्द मटेला, अभिषेक जोशी,दिव्या जोशी, अमित साह,संजय जोशी,पूनम त्रिपाठी,पूनम वर्मा,नीरज सांगा, कमला तिवारी,दानिश अंसारी, प्रीति रस्तोगी,हरीश कनवाल, कविता वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।साथ ही शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।भाजपा नेताओं ने कहा कि स्वर्गीय प्रताप सिंह रौतेला का सामाजिक योगदान, जनसेवा के प्रति उनकी निष्ठा और समाज को साथ लेकर चलने का उनका भाव सदैव स्मरणीय रहेगा तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *