अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी ने जनपद अल्मोड़ा की ओर से पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र ए्वं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड भगत सिंह कोश्यारी का जन्मदिन शनिवार को बड़े धूमधाम से मनाया।जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में जाकर भर्ती रोगियों को फल वितरित किए तथा उनके जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान भी किया।सभी कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह कोश्यारी के दीर्घायु की कामना भी की।कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और निवर्तमान जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,पूर्व युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुंदन लटवाल, कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष तथा पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, डॉक्टर एस.एस पथनी,जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,बीना नयाल,प्रदेश कार्यकारिणी की लता पांडे, जिला मंत्री देवाशीष नेगी, राजेंद्र बिष्ट, जगत तिवारी,संदीप श्रीवास्तव, हरीश कनवाल,विनीत बिष्ट श,अजय वर्मा,पियूष कुमार, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष तारा जीना,मंगल सिंह बिष्ट,भावना तिवारी आदि उपस्थित रहे।
