अल्मोड़ा-आज कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा की संयोजक ज्योति सतवाल के दिशा निर्देशन में चल रहे पांच दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का समापन पंच कुंडली हवन यज्ञ के साथ हुआ। ज्योति सवाल संयोजक कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति,रूप सिंह बिष्ट जिला प्रभारी पतंजलि योगपीठ, श्रीमती मंजू बिष्ट अध्यक्ष समिति, श्रीमती माया भोज महिला जिला प्रभारी पतंजलि योगपीठ, श्रीमती तुलसी सिराड़ी संगठन महामंत्री महिला पतंजलि योगपीठ हरिद्वार शाखा अल्मोड़ा, कमल कुमार बिष्ट जिला युवा प्रभारी पतंजलि योगपीठ एवं मुख्य संरक्षक कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के संयुक्त प्रयास से इस योग शिविर का आयोजन किया गया था। योग शिविर के अंतिम दिन समापन के अवसर पर और हवन यज्ञ में कमल कुमार बिष्ट , ज्योति सतवाल संयोजन कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा,अवनि बिष्ट, अंशिका बिष्ट,प्रतीक बिष्ट,अनंत बिष्ट,अन्नू कुमारी,दीपिका गैड़ा,भूपेंद्र गैड़ा,विजय भट्ट,माही बिरोडिया,ओम आर्या,प्रियांशु कुटौला,जया बिष्ट,मयंक पिल्खवाल,मानसी कांडपाल,दीक्षा कांडपाल आदि उपस्थित रहे।कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा की अध्यक्ष श्रीमती मंजू बिष्ट ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विगत कई वर्षों से कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा सामाजिक कार्यों,जनकल्याण एवं जनजागृति के लिए लगातार प्रयासरत है। वृक्षारोपण, सफाई अभियान,शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न प्रतियोगिताओं और उसके निशुल्क शिविर आयोजित करना, जरुरतमंदों को मदद पहुंचाने पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करना समिति का मुख्य उद्देश्य रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *