
अल्मोड़ा-पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने शुक्रवार को अल्मोड़ा में प्रेस वार्ता की।इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा 2027 के चुनाव में भाजपा सत्ता से बाहर होने वाली है। वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चार जून को राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को सफल बनाने का आहृान किया।नगर के होटल सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने आईएमपीसीएल के निजीकरण का मुद्दा उठाया तो नेता प्रतिपक्ष ने सरकार की नीतियों पर हमला बोला।कहा कि जिले के सल्ट मोहान स्थित आईएमपीसीएल दवा फैक्ट्री राज्य ही नहीं पूरे देश की विरासत थी।दवा फैक्ट्री से हजारों लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए थे। लगातार लाभ में चल रही फैक्ट्री को सरकार ने अपने स्वार्थों के लिए एक निजी कंपनी को बेच दिया गया।उन्होंने कहा कि कांग्रेसी विरोध में एक घंटे का मौन उपवास रखेंगे।वहीं यशपाल आर्य ने राज्य में हो रहे भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा। कैंची धाम में जाम को लेकर भी सरकार मौन रवैये को लेकर भी सवाल उठाए।उन्होंने अल्मोड़ा में राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में भी जोश भरा।कहा कि राहुल गांधी की रैली ऐतिहासिक होगी।यहां प्रेस वार्ता में विधायक मनोज तिवारी,पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा,जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज,महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी,पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।
