अल्मोड़ा-सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके डॉ. सतपाल सिंह बिष्ट को अब कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल का नया कुलपति नियुक्त किया गया है।उनकी नई जिम्मेदारी को लेकर शिक्षा जगत विश्वविद्यालय से जुड़े लोगों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।डॉ. बिष्ट के कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति बनने पर पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने उनसे मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।कर्नाटक ने कहा कि डॉ. सतपाल सिंह बिष्ट का शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अनुभव कुमाऊं विश्वविद्यालय के लिए निश्चित रूप से उपयोगी साबित होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. बिष्ट विश्वविद्यालय में शिक्षा, शोध,नवाचार और विद्यार्थियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे।इस अवसर पर बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि डॉ. बिष्ट ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान विश्वविद्यालय के विकास और शैक्षणिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए।अब कुमाऊं विश्वविद्यालय जैसी प्रतिष्ठित संस्था की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आने से उनसे विश्वविद्यालय को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है।उन्होंने कहा कि कुमाऊं विश्वविद्यालय उत्तराखंड की उच्च शिक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण स्थान रखता है और विश्वविद्यालय से बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं शोधार्थी जुड़े हुए हैं।ऐसे में डॉ. बिष्ट का अनुभव और नेतृत्व क्षमता विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।डॉ. सतपाल सिंह बिष्ट के नए दायित्व को लेकर अल्मोड़ा सहित पूरे कुमाऊं क्षेत्र में भी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। लोगों ने उम्मीद जताई कि वे अपने अनुभव का लाभ उठाते हुए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों,शिक्षकों और शोधार्थियों के हित में प्रभावी कदम उठाएंगे तथा विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को और मजबूत करेंगे।कर्नाटक ने डॉ. बिष्ट के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनकी नई पारी कुमाऊं की उच्च शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *