अल्मोड़ा-सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के दृश्य कला संकायाध्यक्ष प्रोफेसर शेखर चंद्र जोशी को सरदार पटेल गौरव अवार्ड-2026 से सम्मानित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच फाउंडेशन और संयुक्त राष्ट्र सांस्कृतिक मंच फाउंडेशन की ओर से 31 अक्टूबर को जयपुर में आयोजित सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, प्रोफेसर जोशी का चयन सामाजिक योगदान, उपलब्धियों और जनसेवा के क्षेत्र में उनके कार्यों के आधार पर किया गया है। सचिव विवेक स्वामी की ओर से भेजे गए आमंत्रण पत्र में बताया गया है कि चयन समिति के संयोजक डॉ. हुकुम चंद्र गणेशिया ने उनका चयन किया। समारोह में देशभर की 85 विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। प्रोफेसर जोशी को सम्मान मिलने की सूचना पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर प्रवीण सिंह बिष्ट, परिसर निदेशक प्रोफेसर जगत सिंह बिष्ट, विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संजीव आर्य, प्रोफेसर सोनू द्विवेदी सहित शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *