अल्मोड़ा-उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा में विगत दो दिनों से चल रहे प्रसिद्ध गोल्ज्यू महोत्सव की मंगलवार को द्वितीय स्टार नाइट माया उपाध्याय एवं महिपाल मेहता के नाम रही।इनके द्वारा कई कुमाऊनी लोक गीतों की प्रस्तुति दी।सर्वप्रथम उत्तराखंडी लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति नव हिमालय लोक कला केंद्र अल्मोड़ा द्वारा की गई।मध्य प्रदेश का बधाई लोक नृत्य,गुजरात का सिद्ध धमाल आदिवासी नृत्य,राजस्थान चरी लोकनृत्य ने धमाल मचा दिया। उपस्थित दर्शकों द्वारा कार्यक्रम को सराहा गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शेखर लखचोरा,विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि रौतेल,नंदा देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा एवं दुग्ध संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीप डांगी,नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील शाह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद,कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रतेश पांडे एवं लोक कलाकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंह चम्याल,संस्कार सांस्कृतिक पर्यावरण समिति के सचिव एवं गोल्ज्यू महोत्सव के मुख्य मुख्य संयोजक प्रकाश बिष्ट रहे।कार्यक्रम का संचालन ललित बिष्ट एवं तारा चंद जोशी ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम में नगर पालिका के समस्त सभासद एवं सांस्कृतिक संयोजक संदीप भोज, अमर बोरा,नावेद खान,शुभम रौतेला, पान सिंह बिष्ट,गणेश सिंह बिष्ट,दीप बिष्ट,वरिष्ठ रंगकर्मी गोकुल बिष्ट,ललित पांडे,शेखर कुमार,कमल कांडपाल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *