अल्मोड़ा-आज अल्मोड़ा में मां नंदा सुनंदा महिला शिक्षा स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संस्था द्वारा एक बैठक आयोजित की गई जिसमे 30 सितंबर को सायंकाल 6 बजे से रैमजे इंटर कॉलेज के प्रांगण में माता की चौकी एवं कन्यापूजन कार्यक्रम का आयोजन होना तय हुआ है। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण का केन्द्र झांकी रहेगी एवम मुख्य कलाकार माया उपाध्याय द्वारा माता के भजन आयोजित होंगे।संस्था द्वारा समस्त जनता से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पधारने की अपील की गयी है।बैठक में संस्था की अध्यक्ष श्रीमती किरण पंत, संरक्षिका अलका नज्जौन,सचिव रीता पंत,वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना जोशी, उपाध्यक्ष बिनु बेदी,उपसचिव हेमा सुप्याल,कोषाध्यक्ष श्रीमती पूनम बोरा, मीडिया प्रभारी बिंदु भंडारी,सदस्य सीमा सिंह,बीना पांडे,प्रेमा मेर,सीमा गुसाईं,लीला चौहान,मीना जोशी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *