अल्मोड़ा-भारतीय सेना के जवानों द्वारा आतंकी ठिकानों को बहादुरी से नेस्तनाबूत करने पर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हुआ है।प्रधानमंत्री एवम् सेना द्वारा मातृशक्ति पर जो विश्वाश किया गया इसके लिए वक्ताओं ने प्रधानमंत्री,सरकार एवं सेना का धन्यवाद दिया।बाटा चौक में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि हमारी जांबाज अफसर सोफिया कुरैशी व विग कमांडर ने अपनी जांबाजी से मातृ शक्ति को गौरवान्वित किया है।साईं निष्काम सेवा समिति के तत्वाधान में हुए इस कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने सेना व सरकार का धन्यवाद किया एवं पाकिस्तान को कड़ा संदेश देने का आग्रह किया।वक्ताओं ने कहा कि हमें अपनी सेना पर गर्व है।इस अवसर पर हिन्दुस्तान जिन्दाबाद एवं भारत माता की जय से माहौल गुंजायमान रहा।इस अवसर पर गिरीश धवन,मनोज सनवाल, प्रकाश जोशी,डॉ जे सी दुर्गापाल,पी सी तिवारी,मनोहर सिंह नेगी,आनंद बगडवाल,मनोज भंडारी,दीप जोशी, निर्मला जोशी,गीता पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
