अल्मोड़ा-प्रांतीय कार्यकारिणी की प्रथम बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में मंडल कार्यकारणी के द्वारा जारी निर्वाचन सूचना के अनुरूप आज जनपद अल्मोड़ा में जनपदीय कार्यकारिणी के गठन हेतु जनपदीय अधिवेशन का आयोजन शक्ति सदन अल्मोड़ा में किया गया।अधिवेशन में कार्यकारिणी से निवर्तमान जनपदीय कार्यकारिणी के जनपद अध्यक्ष,सचिव एवं खंडीय अध्यक्ष,सचिव तथा जनपद के संघ निष्ठ सदस्य सहायक अभियंता/अपर सहायक अभियंता/नव नियुक्त कनिष्ठ अभियन्ता उपस्थित रहे। उपस्थित समस्त सदस्यों तथा पदाधिकारियों द्वारा विभागीय कार्यों में हो रहे प्रशासनिक हस्तक्षेप का विरोध किया तथा संगठन को मज़बूत करने हेतु संगठन की गतिविधियों एवं बेलदारों की कमी,एसीआर, दो तारीख़ की बैठक पर चर्चा की गई,श।जनपदीय अधिवेशन के दौरान समस्त जनपद के सदस्यों की सहमति के द्वारा जनपद की नई निर्वाचित कार्यकारिणी में इंजीनियर जीवेश वर्मा को जनपद अध्यक्ष एवं इंजीनियर मनीष कुमार धीमान को जनपद सचिव पुनः निर्विरोध चुना गया।जनपदीय अधिवेशन को सफल बनाने हेतु अल्मोड़ा जनपद के सभी सदस्यों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर इंजीनियर सिद्धार्थ साह,ई. प्रफुल जोशी, ई. जतिन शर्मा ई प्रशांत पंत ई. विपिन तिवारी ई. विनोद भंडारी, ई दिव्या बिष्ट,विशाखा पंत वर्मा,ई लता नयाल, ई ललित बिष्ट,ई अभिलाषा पंत,ई हिमांशु सुयाल,ई मनीष बिष्ट,ई नीरज बिष्ट,ई दीपक मटियाली,ई कपिल रजवार,ई पंकज कुमार आर्य, ई नीरज तिवारी तथा कुमाऊं मंडल अध्यक्ष ई प्रबुद्ध शर्मा,मंडल सचिव ई हेमंत गंगवार आदि उपस्थित रहे।उक्त संपूर्ण अधिवेशन में मीडिया प्रभारी के रूप में ई सिद्धार्थ साह द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *