अल्मोड़ा-डॉ० मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों तथा एसओजी को आगामी चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन कराये जाने व अवैध नशे का कारोबार कर चुनाव को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।जिसके क्रम में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा लगातार नशे के तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।दिनांक 19.01.2022 को एसओजी अल्मोड़ा एवं एफएसटी टीम द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी के दौरान देवलीखेत (राजस्व क्षेत्र) में मोहन सिंह पुत्र स्व० कुंदन सिंह निवासी ग्राम देवलीखेत के बंद मकान के अंदर बने तहखाने से बोतल अध्धे पव्वे सहित कुल 170 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद की गयी।उक्त सम्बन्ध में कोतवाली रानीखेत में FIR 01/2022 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु जनपद में की गई कार्यवाही पर बरामदगी टीम के उत्साहवर्धन हेतु डॉ० नीलेश आनंद भरणे पुलिस डीआईजी कुमाऊँ द्वारा 5000 रुपये तथा डॉ०मंजूनाथ टीसी एस एस पी अल्मोड़ा द्वारा 2 500 रुपये नगद ईनाम की घोषणा की गई है।बरामदगी में कुल 170 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई है जिसकी
कीमत करीब 1700000 रूपये है।बरामदगी टीम में के०एम० जोशी सैक्टर मजिस्ट्रेट एफएसटी टीम,उ०नि०श्याम सिंह बोरा,का०डूंगर सिंह,का० राजेश भट्ट एसओजी,का० दिनेश नगरकोटी एसओजी,का० दीपक खनका एसओजी,
का० संदीप सिंह एसओजी शामिल रहे।