अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोड़के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा दिनांक 21 अगस्त को पुलिस लाइन अल्मोड़ा में पुलिस कर्मियों की सुविधा,कल्याण एवं दैनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नवीनीकृत सीपीसी स्मार्ट कैंटीन,राशन शॉप एवं नवीन टी कैंटीन का विधिवत उद्घाटन किया गया।सीपीसी स्मार्ट कैंटीन एवं राशन शॉप के माध्यम से पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारजनों को दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं सुविधाजनक रूप से पुलिस लाइन परिसर में ही उपलब्ध हो सकेंगी। साथ ही नवीन टी कैंटीन के माध्यम से पुलिस कर्मियों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण में जलपान की सुविधा प्राप्त होगी।संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इन सुविधाओं का सुचारु संचालन,स्वच्छता, गुणवत्ता एवं उचित रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह,सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत, सीओ रानीखेत भावना कैंथोला,सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा,सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर,प्रतिसार निरीक्षक रमेश चंद्र,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *