अल्मोड़ा-जनपद अल्मोड़ा के थाना भतरौजखान में नियुक्त कानि संजीव कुमार जो मूल रुप से ग्राम शेरपुर खेलमऊ थाना झबरेड़ा जनपद हरिद्वार के निवासी थे इनका ड्यूटी से वापस लौटने के दौरान सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया हैं।जिससे पूरे अल्मोड़ा पुलिस परिवार में शोक व्याप्त है।पुलिस विभाग में वर्ष 2002 में आरक्षी के पद में भर्ती होने के उपरान्त आरक्षी द्वारा सदैव विभाग के लिए मेहनत,लगन व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य किया गया। पुलिस विभाग में इनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।उनका इस तरह अचानक चला जाना पुलिस परिवार की बहुत बड़ी क्षति है।ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे तथा उनके पारिवारिक सदस्यों को इस असहनीय दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें।चन्द्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा,अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह,सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत भुवन चन्द्र जोशी,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट विनोद जोशी,थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार,थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद व अल्मोड़ा पुलिस बल द्वारा दिवंगत जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र, पुष्पाजंलि अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धाजंलि दी गई व उनके परिवारजनों को दुःख इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।एसएसपी अल्मोड़ा सहित अल्मोड़ा पुलिस बल ने दिवंगत जवान के पार्थिव शरीर को कंधा देकर दाह संस्कार/अंत्येष्टि हेतु गृह क्षेत्र भेजा गया।
