रानीखेत-मंगलवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल चिलियानौला के अध्यक्ष कमलेश बोरा के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने पालिकाध्यक्ष नगर पालिका परिषद रानीखेत चिलियानौला को ज्ञापन सौंपा तथा नगर पालिका क्षेत्र में पेयजल किल्लत दूर करने के लिए अहम सुझाव भी दिए।इसके साथ ही पेयजल किल्लत के समाधान के लिए प्रदर्शन भी किया गया।ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि नगर में पेयजल संकट दो माह से चरम पर है।इसके निवारण हेतु सख्त कदम उठाए जाने अत्यन्त आवश्यक हैं।मांग की गयी कि पानी खुलने का एक निश्चित समय निर्धारित किया जाए।मानक के अनुसार पेयजल वितरण किया जाए। नगर पालिका क्षेत्र में अपना पानी का टैंक हो।अन्य नगर निकाय की तरह जल वितरण का कार्य नगर पालिका द्वारा किया जाए।आये दिन बढ़ रहे पेयजल बिल के निवारण के लिए मीटर लगना चाहिए। जिससे कि सभी को समान रूप से पानी मिले और व्यक्ति अपनी आवश्यकतानुसार पानी का प्रयोग करें।ज्ञापन सौंपने वालो में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मोहन नेगी,नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा,सभासद नवल पाण्डे,उमा रावत,अरूण रावत, विधायक प्रतिनिधि ललित मेहरा,हेम नेगी,सतीश नेगी,सोनम बिष्ट,विनोद जोशी,हेम बुधौड़ी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *