अल्मोड़ा-कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के तत्वाधान में समिति की संयोजक ज्योति सतवाल के दिशा निर्देशन में आज प्रातः 5 बजे से रामलीला मैदान मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के स्पोर्ट्स हॉल में पांच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि जसोद सिंह बिष्ट राज्य प्रभारी पतंजलि किसान सेवा समिति उत्तराखण्ड एवम विशिष्ठ अतिथि रूप सिंह बिष्ट जिला प्रभारी पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की जिला शाखा अल्मोड़ा रहे। कार्यक्रम में श्रीमती मीना रावत, श्रीमती माया भोज ,श्रीमती तुलसी सिराड़ी, श्रीमती मंजू विष्ट,कमल कुमार बिष्ट,कुमारी ज्योति सतवाल,कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के पदाधिकारी भी शामिल रहे।इस अवसर पर योग प्रशिक्षक ने योग शिविर की विशेषताओं को बताते हुए उसकी महत्वता को समझाया और योग प्राणायाम के नियमित अभ्यास करने के लिए विशेषताएं समझाई।प्राणायाम व योगासन से योग द्वारा उपचार और विधियों को विधिवत विस्तार से भी बताया गया। जिसमें श्रीमती मीना रावत,अवनि बिष्ट, अन्नू कुमारी ,वर्षा मेहता, विजय भट्ट, तेजस शर्मा, माही बिरोरिया, अंशिका बिष्ट ,प्रतीक बिष्ट ,प्रज्ञा कठायत, ने योग शिविर में शामिल होकर आज योग सीखा एवं प्राणायाम किया।तत्पश्चात मौहल्ले के पूर्वी पोखर खाली वाले रास्ते और नालियों की साफ-सफाई कर सफाई अभियान में भागीदारी की गयी। होमगार्ड ऑफिस वाले रास्ते को जोड़ने वाले रास्ते में नालियों व रास्तों की साफ-सफाई कर सफाई अभियान में भी भागीदारी कर अपना योगदान दिया गया। जन जागरूकता अभियान चलाने के उद्देश्य से कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा की संयोजक ज्योति सतवाल ने सभी से अपने घरों के आसपास नाली और रास्तों में गंदगी ना करने और साफ सफाई का ध्यान रखने का संदेश देकर अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में आम जनमानस इस तरह के अभियानों में जुड़कर अपनी भागीदारी निभाकर समाज को साफ स्वस्थ और मजबूत बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।समिति के मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा और जन-जन को जागरूक करने के लिए हम और बड़े स्तर पर इस तरह के कार्यक्रम और शिविरों का आयोजन भविष्य में आयोजित करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *