अल्मोड़ा-प्रांतीय उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष हिंदुओं की निर्मम हत्या पर शोक व्यक्त किया गया और भारत सरकार से यह अपील की कि एक बड़ा कदम उठाया जाय और इसे राजनीति मुद्दा न बनाकर देश हित में कदम उठाया जाए। सभी व्यापारियों ने एक आवाज में केंद्र सरकार को राजनीति से ऊपर उठकर कदम उठाने के लिए कहा।शोक सभा में जिलाध्यक्ष सुशील साह,महामंत्री भैरव गोस्वामी,कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल,संयुक्त महामंत्री दिनेश मठपाल,जिला मंत्री राकेश तिवारी, उपाध्यक्ष विजय भट्ट,आशु गोस्वामी, नगर महासचिव वकुल साह,सह सचिव अश्वनी नेगी, महेश चंद्र आर्य, दीप डांगी,कार्तिक साह,रक्षित कार्की, रंजन गुप्ता, बबलू गुप्ता,कैलाश वाणी, राकेश साह,राजेश साह,दानिश खान,मोहम्मद बिलाल,मनोज वर्मा, अजीम अंसारी,साख़िब सिद्दकी,दलबीर सिद्दीकी,प्रतेश पांडे, संजय मेहरा,विजय भट्ट,दीपक नायक,नरेंद्र कुमार,अमित साह,अवि वर्मा,सुमित वर्मा,विजय साह,हिमांशु जोशी,रोहित जोशी सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे।
