अल्मोड़ा-नगर निगम अल्मोड़ा के पार्षदों की ओर से गुरुवार को शिखर तिराहे पर स्थित शहीद स्मारक में पहलगाम के आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि दी तथा शोक सभा का आयोजन किया गया और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।पार्षदगणों ने आतंकियों द्वारा किए गए इस कायरतापूर्ण अमानवीय कृत्य की घोर निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा देश शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा हैं।इस मौके पर नगर निगम अल्मोड़ा के पार्षदगण में एडवोकेट रोहित कार्की,भूपेंद्र जोशी,वैभव पाण्डेय,दीपक कुमार,अनूप भारती,विकाश कुमार,इंतखाब कुरैशी,मुकेश कुमार डैनी,कुलदीप मेर,चंचल दुर्गापाल,वंदना वर्मा,अंजू बिष्ट,जानकी पाण्डेय,किरण आर्या,गीता बिष्ट आदि पार्षदगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *