अल्मोड़ा-शहर में सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने एनटीडी से बियरशिवा विद्यालय होते हुए धार की तूनी जाने वाले मार्ग पर बसों और भारी वाहनों के संचालन पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है।सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण सिंह भण्डारी ने बताया कि उक्त मार्ग नगर निगम के स्वामित्व का है और इसकी चौड़ाई काफी कम होने के कारण यहां बसों एवं भारी वाहनों का आवागमन सुरक्षित नहीं है।सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा निरीक्षण के बाद प्रस्तुत रिपोर्ट में भी इस मार्ग पर बड़े वाहनों के संचालन से दुर्घटना की आशंका जताई गई थी।उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रिपोर्ट के आधार पर एनटीडी से बियरशिवा विद्यालय होते हुए धार की तूनी तक जाने वाले मार्ग पर बसों और सभी भारी वाहनों के आवागमन को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है।नगर निगम प्रशासन ने सभी वाहन संचालकों से इस आदेश का पालन करने तथा बड़े वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *