
अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में दिनांक 8 जून को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा रमेश बोरा द्वारा क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल चालक को चार सवारी बैठाकर,बिना हेलमेट एवं रैश ड्राइविंग करते हुए पाया गया।यातायात नियमों की घोर अनदेखी करने पर चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल को सीज किया गया।
