


अल्मोड़ा-चन्द्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अल्मोड़ा यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 8 जून 2026 को बाइक रैली का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकत करते हुए शपथ दिलाई गयी।तत्पश्चात पुलिस उपाधीक्षक यातायात/अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत व एआरटीओ रश्मि भट्ट एवं विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनामिका सिंह की उपस्थिति में आयोजित रैली को हरी झंडी दिखाकर रघुनाथ सिटी मॉल अल्मोड़ा से रवाना किया।रैली रघुनाथ सिटी मॉल से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए टैक्सी स्टैंड अल्मोड़ा तक पहुंची।प्रतिभागियों ने दोपहिया वाहनों पर सड़क सुरक्षा संबंधी संदेश प्रदर्शित कर लोगों को हेलमेट पहनने,सीट बेल्ट लगाने,वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने,निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।रैली के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित यातायात व्यवस्था के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया गया।अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जनभागीदारी बढ़ाना तथा दुर्घटनाओं से होने वाली जनहानि को कम करना है।रैली में यातायात पुलिस,इंटरसेप्टर टीम,फायर सर्विस,दूरसंचार शाखा,मीडिया सेल व पुलिस के अन्य अधि0/कर्म0गणों एवं कोर्ट व परिवहन विभाग के अधि0/कर्म0गणों द्वारा प्रतिभाग किया गया।अल्मोड़ा पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि स्वयं यातायात नियमों का पालन करें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, क्योंकि सड़क सुरक्षा ही जीवन सुरक्षा है।
