अल्मोड़ा-आज उत्तराखंड स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर स्प्रिगडेल्स पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विनायक उत्सव भवन के हाल सभागार में विभिन्न स्कूलों को आमंत्रित कर उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर नृत्य प्रतियोगिता का (लोक नृत्य अपने पारंपरिक वेश परिधानों में)आयोजन कराया गया।इस प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में मानस पब्लिक स्कूल की छात्र-छात्राओं द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों में सिद्धि जोशी कक्षा 8,आयशा पूना कक्षा 8,कनिष्का शिराड़ी कक्षा 8, निधि जोशी कक्षा 8,अवनि बिष्ट कक्षा 6,अनुष्का वर्मा कक्षा 6,माही बिरोरिया कक्षा 6,सानिया रौतेला कक्षा 8, वंशिका डोलिया कक्षा 4,हिमांशी भैसोड़ा कक्षा 4,प्रज्ञा कठायत कक्षा 7,वर्षा मेहता कक्षा 7 की छात्रायें शामिल रही। छात्राओं के प्रदर्शन पर मानस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू बिष्ट, प्रधानाचार्य श्रीमती रंजना भंडारी, शिक्षिका श्रीमती अनीता नेगी,प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट सहित समस्त मानस परिवार के शिक्षक गण और अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त कर बधाई दी।
