अल्मोड़ा-प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद की एसओजी/एएनटीएफ एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को मादक पदार्थों की तस्करी व अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाये जाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाकर नशा तस्करों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही हैं।विमल प्रसाद सीओ अल्मोड़ा व सुश्री ओशिन जोशी सीओ ऑपरेशन के नेतृत्व में दिनाँक 08/11/2022 की रात्रि एस ओ जी प्रभारी सुनील सिंह धानिक व ए एन टी एफ प्रभारी सौरभ भारती द्वारा एसओजी टीम के साथ चैकिंग के दौरान चिड़ियाघर के सामने बल्डोटी बैण्ड पर वाहन संख्या DL-10CB-4797 कार को रोककर चैक करने पर वाहन में बैठे 2 युवकों के कब्जे से कुल 258 बोतल दिल्ली/ चण्डीगढ़ मार्का अग्रेजी शराब बरामद कर दोनों को गिरफ्तार किया गया है। अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज कर कोतवाली अल्मोड़ा में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।वाहन चैक किये जाने पर कार के डिग्गी व अन्य जगह गुप्त रुप से केबिन बनाया गया था, जिसमें अवैध शराब बरामद हुई,2 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ पर बताया कि अवैध शराब दोनों दिल्ली/हरियाणा से जनपद अल्मोड़ा/पिथौरागढ़ के क्षेत्रों में बेचने हेतु* ले जा रहे थे,जिसमें सतेन्द्र दिल्ली में ओला चालक है व दीपांशु वत्स मुंशी का काम करता है।एस एस पी अल्मोड़ा ने पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 2,500 रुपये ईनाम से पुरुस्कृत किया है।गिरफ्तार युवकों के नाम दीपांशु वत्स उम्र 20 वर्ष पुत्र प्रदीप कुमार निवासी नफजगढ़ गोपालनगर थाना बाबा हरिदासनगर नई दिल्ली तथा सत्येन्द्र उम्र 32 वर्ष पुत्र कृष्ण निवासी गाँव ज्यूली तहसील गोहना जिला सोनीपत हरियाणा है।बरामदगी में कुल 258 बोतल (237 बोतल ओल्ड मोंक त्रिपल एक्स रम दिल्ली मार्का व 21 बोतल 111 एसीई व्हीस्की चण्डीगढ़ मार्का बरामद हुई है।जिसकी कीमत 1,42,000 रुपये है।पुलिस टीम में प्रभारी एसओजी सुनील सिंह धानिक,प्रभारी एएनटीएफ सौरभ कुमार भारती,एचसीपी गोकुल प्रसाद कोतवाली अल्मोड़ा,कानिस्टेबल राकेश भट्ट एसओजी,कानिस्टेबल पवन थ्वाल एसओजी,कानिस्टेबल मोहम्मद यामीन एसओजी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *