



अल्मोड़ा-नैक्सा अल्मोड़ा की ओर से नई मारुति सुजुकी बलेनो को भव्य समारोह के दौरान लॉन्च किया गया।नई बलेनो के लॉन्चिंग कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं,टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने शिरकत की और वाहन के नए मॉडल की खूबियों की जानकारी ली।कार्यक्रम में राज्यमंत्री कुंदन लटवाल,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल,भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बिट्टू कर्नाटक एवं मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।अतिथियों ने नई बलेनो के अनावरण के साथ नैक्सा अल्मोड़ा के इस नए प्रयास की सराहना की।इस अवसर पर टैक्सी यूनियन उपसचिव अन्नू भोज, महाप्रबंधक समीर नंदवानी, हीरा,नंदन अधिकारी,विनय सैलानी,विनोद कांडपाल, विपिन बिष्ट एवं रविंद्र बिष्ट समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।नई बलेनो के लॉन्च को लेकर नैक्सा अल्मोड़ा के प्रतिनिधियों ने बताया कि वाहन में आधुनिक डिजाइन, बेहतर सुविधाओं और तकनीक का समावेश किया गया है।लॉन्चिंग के मौके पर मौजूद लोगों ने नई बलेनो को देखा और इसकी खूबियों की जानकारी ली।कार्यक्रम में ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़े लोगों एवं ग्राहकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। पहले ही दिन गाड़ी की 6 बुकिंग भी हो चुकी हैं।
