अल्मोड़ा-लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की 4 जून को सिमकनी मैदान में प्रस्तावित जनसभा को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं।सोमवार शाम नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने अल्मोड़ा बाजार क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों से बड़ी संख्या में जनसभा में शामिल होने की अपील की।यशपाल आर्य ने कहा कि अल्मोड़ा में राहुल गांधी की जनसभा ऐतिहासिक होगी।उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं और आम लोगों में उत्साह का माहौल है तथा जनसभा को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और कांग्रेस पूरी ताकत के साथ कार्यक्रम की सफलता में जुटी हुई है।इस दौरान यशपाल आर्य ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने बेरोजगारी,पलायन,महिला अपराध,भ्रष्टाचार,विद्यालयों के बंद होने,जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक और आपदा प्रबंधन जैसे मुद्दों को लेकर भी सरकार की आलोचना की। अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी की जनसभा केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं होगी, बल्कि लोकतंत्र और जनहित के मुद्दों को लेकर महत्वपूर्ण संदेश देने वाला आयोजन साबित होगी। जनसम्पर्क में विधायक मनोज तिवारी, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज,नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी,पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, जिला महासचिव गीता मेहरा, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पार्षद वैभव पांडे, पार्षद दीपक कुमार, पार्षद अनूप भारती, पार्षद कुलदीप मेर, पार्षद मुकेश कुमार डैनी,विनोद वैष्णव,पूरन रौतेला, परितोष जोशी, केवल सती,भैरव गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *