अल्मोड़ा-हनुमान मंदिर वार्ड में स्थानीय लोगों ने संवेदनशीलता और मानवीय सहयोग की मिसाल पेश करते हुए आर्थिक रूप से कमजोर नसीर (नब्बू टाई) के रहने की व्यवस्था में मदद की।नसीर लंबे समय से बेहद दयनीय और कठिन परिस्थितियों में अपने घर पर रह रहे थे।इसकी जानकारी स्थानीय पार्षद वैभव पांडे,सुधीर कुमार घाटी एवं इकबाल अहमद को मिली।मामले की जानकारी मिलने के बाद तीनों ने मिलकर नसीर के लिए बेहतर एवं सुरक्षित रहने की व्यवस्था कराने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्य डॉ. दुर्गापाल से सहायता मांगी गई।उनके सहयोग से नसीर के लिए त्रिपाल और कंबल उपलब्ध कराए गए।वहीं वार्डवासियों ने भी मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए अपनी ओर से गद्दे और चारपाई की व्यवस्था की।सामूहिक प्रयासों से नसीर को कठिन परिस्थितियों से राहत दिलाने और उनके रहने के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल की गई।स्थानीय लोगों का कहना है कि जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आगे आना समाज की जिम्मेदारी है।इस पहल ने यह संदेश दिया कि संवेदनशीलता,सहयोग और इंसानियत आज भी समाज में जीवित है।पार्षद वैभव पांडे और सहयोगियों के इस प्रयास की क्षेत्रवासियों ने सराहना की।उन्होंने कहा कि किसी जरूरतमंद के साथ खड़ा होना और उसकी परेशानी को अपनी जिम्मेदारी समझकर मदद करना ही सच्ची मानवता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *