अल्मोड़ा- मां दुर्गा मंदिर दुगालखोला में प्रगति स्वयं सहायता समूह की ओर से जन्माष्टमी का कार्यक्रम धूमधाम एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया।धार्मिक उल्लास से सराबोर कार्यक्रम में बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं जिनमें करीब 60 बच्चों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट रहीं,जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद चंचल दुर्गापाल मौजूद रहीं। कार्यक्रम का स्वागत एवं संचालन प्रगति स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने किया।प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में अखिलेश थापा एवं कमल शामिल रहे।इस दौरान बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों और प्रतियोगिताओं ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मंदिर परिसर में पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।मुख्य अतिथि गंगा बिष्ट ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का भी अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी बच्चों को शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में प्रगति स्वयं सहायता समूह की सचिव दीपा जोशी, मंजू जोशी, रमा जोशी, हेमा दुर्गापाल, किरण दुर्गापाल, विमला दुर्गापाल, रीता बिनवाल, कमलेश तिवारी, आशा तिवारी, घनश्याम गुरुरानी, गिरिजा दुर्गापाल, विनोद दुर्गापाल सहित समूह की सदस्याएं एवं सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *