अल्मोड़ा-सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा और कुमाऊं की सबसे प्राचीन और एतिहासिक रामलीला श्री नंदादेवी रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला मंचन के प्रथम दिवस में रावण अत्याचार, देवगण स्तुति, राम जन्म व सीता जन्म के साथ रामलीला का प्रारम्भ हुआ। प्रथम दिवस की लीला का उदघाटन रामलीला कमेटी के संरक्षक व पूर्व नगरपालिका सभासद जीवन नाथ वर्मा व रामलीला कमेटी के संयोजक व पूर्व नगरपालिका सभासद प्रकाश पाण्डे द्वारा किया गया।छोटे छोटे बच्चों द्वारा लीला प्रारम्भ होने से पूर्व सरस्वती वंदना का मंचन किया गया।इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह मेर और निर्देशक अमरनाथ सिंह नेगी द्वारा अतिथियों को राम प्रसादी भेट स्वरूप प्रदान की। उदघाटन समारोह का संचालन कमेटी के सचिव व निवर्तमान सभासद अर्जुन सिंह बिष्ट ‘चीमा’ ने किया।साज पर हारमोनियम पर मोहन जोशी, तबले पर शेखर सीजवाली, अरशद अंसारी ने अपना सहयोग प्रदान किया।पात्रों का मेकअप राजू, वीरेंद्र जोशी, रितम धामी द्वारा किया गया।मंच पूजन नंदादेवी मंदिर के मुख्य पुजारी तारा दत्त जोशी, विनोद जोशी द्वारा किया गया।इस अवसर पर नंदादेवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा, हरीश बिष्ट, अतुल वर्मा, संदीप साह, अनिल सनवाल, तारा चंद्र जोशी, दीपक वर्मा, महेंद्र बिष्ट, राजकुमार बिष्ट, राजेश पलनी, जगदीश बिष्ट, हरि विनोद साह, गणेश मेर, मोहन जोशी, कविश अरोरा, धनंजय साह, जगदीश भंडारी, चंद्रमोहन परगाई, प्रकाश जोशी, राजेंद्र रौतेला, संतोष मिश्रा, शशि मोहन पांडे, राजेश पंत, गणेश मेर, नमन बिष्ट, लोकेश तिवारी, गोलू भट्ट, पंकज परगाई, हर्षवर्धन पांडे, वरुण साह, सुमित साह, परीक्षित साह उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *