अल्मोड़ा-गुरूवार नवरात्रि के प्रथम दिवस दुर्गा महोत्सव 2024 के शुभ अवसर पर ढूंगाधारा में सांयकालीन
महाआरती,प्रसाद वितरण,भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रकाश चंद जोशी निवर्तमान पालिकाध्यक्ष नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा उपस्थित रहे।सांस्कृतिक कार्यक्रम में मां शैलपुत्री के रूप में बाल कलाकारों अवनि कक्षा 4 की छात्रा मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा द्वारा प्रस्तुति दी गई।स्थानी माताओं,बहनों, बाल कलाकारों द्वारा झोड़ा प्रस्तुति,अवनि बिष्ट,पार्थ भंडारी, वेदांश भंडारी,प्रतीक बिष्ट,अंशिका बिष्ट,मयंक पिलख्वाल,ललित मोहन गैड़ा,मयंक गैड़ा,रिदियानशी बिष्ट,माही बिरोरिया,साक्षी रॉयल, सार्थक जोशी,ओम आर्या,अन्नू कुमारी आदि ने सुंदर और आकर्षक प्रदर्शन योग योगासन खेल का किया तथा आकर्षक योग के अलग-अलग आसनों का प्रदर्शन कर उपस्थित जनता और मुख्य अतिथि का ध्यान आकर्षित कर खूब तालियां और प्रशंसा बटोरी।साथ ही विवकानंद बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा सिद्धि जोशी ने मां दुर्गा स्तुति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया जो बहुत ही आकर्षक और सुंदर रहा।महिलाओं,माता,बहनों द्वारा सुंदर भजन कीर्तन एवं अनेक सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये।मुख्य अतिथि प्रकाश चन्द्र जोशी ने अपने संबोधन में आयोजन समिति का और कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों प्रतिभागियों की प्रशंसा की और नई कीर्तिमान और इस तरह से समाज में रचनात्मक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए सराहना की।विशिष्ट जनों में अतिथि के रूप में रॉबिन भंडारी, मोहित बिष्ट,त्रिलोक रौतेला,दीवान सिंह बिष्ट वरिष्ठ अधिवक्ता अध्यक्ष विकास समिति दूंगा धारा,दीपक कांत पांडे उपाध्यक्ष कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति,अनंत बिष्ट योग प्रशिक्षक जिन्होंने योग के प्रदर्शन के लिए मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के छात्र-छात्राओं को तैयार किया एवं कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति की सदस्य श्रीमती कविता तिवारी,दीपिका शिक्षिका मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा, धीरेंद्र सिंह बोरा नगर संयोजक भारतीय जनता पार्टी,राहुल बिष्ट कार्यकारिणी सदस्य भारतीय जनता युवा मोर्चा, सुरेश कांडपाल सामाजिक कार्यकर्ता, श्रीमती गीता मेहरा महामंत्री महिला मोर्चा जिला कांग्रेस,गोविंद सिंह मेहरा,नीमा नगर कोटी,देवाशीष नेगी जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी,श्रीमती मंजू बिष्ट अध्यक्ष कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति एवं कमल कुमार बिष्ट मुख्य संरक्षक कलपना कृति जन महिला जागृति समिति,स्थानीय महिलाएं, नन्हे बाल कलाकार स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
