


अल्मोड़ा-मुख्यमंत्री उदयीमान छात्रवृत्ति उन्नयन योजना 2026-27 के अंतर्गत आयोजित चयन प्रक्रिया में सरस्वती शिशु मंदिर, अल्मोड़ा के छात्र नमन नेगी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 से 9 वर्ष आयु वर्ग (बालक वर्ग) में नगर निगम/नगर पालिका क्षेत्र स्तर की द्वितीय चयन प्रक्रिया सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर जिला स्तरीय अंतिम ट्रायल के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है।नगर निगम क्षेत्र स्तर पर आयोजित विभिन्न शारीरिक दक्षता परीक्षणों में नमन नेगी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।उनकी इस उपलब्धि के बाद वह आगामी 3 अगस्त से आयोजित होने वाले जिला स्तरीय अंतिम ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।नमन नेगी की इस सफलता पर सरस्वती शिशु मंदिर अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि नमन जिला स्तरीय ट्रायल में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन करेंगे।
