
अल्मोड़ा-नगर क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने के प्रयासों के तहत नगर निगम अल्मोड़ा की टीम द्वारा एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।इसके तहत स्थानीय डुबकियां मोहल्ला और जोहरी बाजार गली में घर-घर जाकर जैविक (गीला) और अजैविक (सूखा) कचरा अलग-अलग रखने के लिए कूड़ेदान (डस्टबिन) बांटे गए।इस अभियान का नेतृत्व स्थानीय पार्षद अंजू बिष्ट और नगर निगम की टीम द्वारा किया गया। अभियान के दौरान लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए अपील की गई कि वे कूड़े को सड़कों या नालियों में न फेंककर, नगर निगम की डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन गाड़ियों में ही डालें। पार्षद अंजू बिष्ट ने कहा कि शहर को साफ रखना सिर्फ निगम की नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जैविक और अजैविक कूड़े को अलग-अलग करने से कचरा प्रबंधन में काफी आसानी होगी। स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में नगर निगम के अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों ने मुख्य भूमिका निभाई, जिसमें राजपाल पवार, दीपक नायक, कृष्णन, बंटी आदि लोग शामिल रहें।
