अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अल्मोड़ा जनपद में भी लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।आज गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक महत्वपूर्ण बैठक बूथ संख्या 132 पंचधारा में आहूत की।जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में अजय वर्मा ने प्रतिभाग कर जनसंवाद कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा पर प्रकाश डाला और पार्टी की मजबूती तथा बूथ स्तर पर पार्टी को और मजबूत करने की बात कही।इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ अन्तर्गत घरों में झण्डे लगाए।इस अवसर पर मुख्य वक्ता अजय वर्मा ने भाजपा की विचारधारा,भाजपा की चुनावी सफलता,संगठनात्मक विचार,भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ लगभग 11 वर्षों में विकसित भारत की यात्रा पर कार्यकर्ताओं एवं जनता के बीच विस्तार से बात रखकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने का दृढ़ संकल्प लिया। उन्होंने पार्टी की स्थापना से लेकर वर्तमान तक भाजपा की मजबूती में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बूथ के वरिष्ठ कार्यकर्ता कैलाश वर्मा तथा दीपक वर्मा जो कि जल संस्थान से सेवानिवृत है उनको सम्मानित भी किया गया।इस अवसर पर पवन साह, राकेश बिष्ट, उमेश बिष्ट, रोहित वर्मा,आशीष डोगरा, खीमानंद भट्ट,राजेश वर्मा, राकेश त्रिवेदी,रविराज,अनिल,सागर वर्मा, कृष्ण बहादुर सिंह, विनय साह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *