अल्मोड़ा-अल्मोड़ा में नगर निगम प्रशासन कल शनिवार से जीजीआईसी तिराहे के समीप बनी नवनिर्मित पार्किंग का शुभारंभ करने जा रहा है।इसका संचालन नगर निगम अल्मोड़ा के द्वारा किया जाएगा जिसका शुल्क भी नगर निगम के द्वारा तय कर दिया गया है।विदित हो कि पूर्व में अल्मोड़ा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने ज्ञापन एवं बयान के माध्यम से कहा था कि नगर में पार्किंग का संचालन प्रारंभ ना होने से जहां एक ओर सड़कों में जाम की स्थिति बन रही है वहीं दूसरी ओर आम जनता को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि अप्रैल माह से इस नवनिर्मित पार्किंग का संचालन प्रारंभ नहीं किया गया तो वह पार्किंग के प्रांगण में ही अनिश्चितकालीन अनशन प्रारंभ कर देंगे।आज नगर निगम के द्वारा कल शनिवार 12 अप्रैल से इस पार्किंग को संचालित करने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।जहां एक और इस पार्किंग के संचालित होने से पर्यटक सीजन के चलते सड़कों पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी वहीं दूसरी ओर आम जनता को भी काफी सहूलियत होगी। पार्किंग की कमी से आम आदमी सड़क किनारे अपने वाहन खड़े करने पर मजबूर था जिस कारण सड़कों पर जाम की स्थिति बन रही थी साथ ही साथ पुलिस प्रशासन को भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी।इसे कांग्रेस जिलाध्यक्ष की चेतावनी का असर कहें या नगर निगम प्रशासन की गंभीरता कि पर्यटक सीजन के तहत कल शनिवार से पार्किंग का संचालन प्रारंभ हो जाएगा। बार हाल जो कुछ भी हो इस पार्किंग के संचालन से जनता को काफी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *