अल्मोड़ा-नगर निगम की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से दिनांक 30 मई 2026 को नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा द्वारा राजपुर वार्ड एवं मल्ला राजपुर वार्ड का स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान वार्डों की सफाई व्यवस्था,सड़कों की स्थिति, नालियों एवं नालों की साफ-सफाई और जल निकासी व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया गया।नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर सफाई व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता जताई और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि नालियों और नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि बरसात के दौरान जलभराव जैसी समस्याओं से बचा जा सके।साथ ही वार्ड के मार्गों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए भी कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए नियमित मॉनिटरिंग की जाए।उन्होंने यह भी कहा कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है जिसे पूरी गंभीरता के साथ निभाया जाना चाहिए।इस दौरान पार्षद मुकेश कुमार डेनी एवं विकास कुमार भी उपस्थित रहे।पार्षदों ने वार्ड की विभिन्न समस्याओं से नगर आयुक्त को अवगत कराया और उनके त्वरित समाधान की मांग की।नगर आयुक्त ने सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।निरीक्षण में नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण भंडारी, अमीन बसंत बल्लभ पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *