अल्मोड़ा-श्री राम सिंह धौनी राजकीय महाविद्यालय जैंती द्वारा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय कुलपति प्रो सतपाल बिष्ट को अभिव्यंजना वार्षिकोत्सव एवं स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि रूप में आमंत्रित किया गया।जैंती स्थित राजकीय महाविद्यालय की छात्रसंघ और महाविद्यालय के सहयोग से आयोजित उक्त समारोह में कुलपति प्रो.बिष्ट ने विद्यार्थियों, शिक्षकों को संबोधित किया गया।उन्होंने महाविद्यालय में शोध,शैक्षिक गतिविधियों के साथ रचनात्मक गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. संतोष कुमार ने उनका स्वागत करते हुए महाविद्यालय की जानकारी दी।
