





जागेश्वर-विधानसभा जागेश्वर के अंतर्गत मुंशी हरि प्रसाद टम्टा पारंपरिक शिल्प उन्नयन अर्धनिर्मित संस्थान में बुधवार, 26 अगस्त को महान समाज सुधारक एवं शिल्पकार समाज के प्रेरणास्रोत मुंशी हरि प्रसाद टम्टा की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिल्पकार संगठन के अध्यक्ष शिव राम आर्य ने की।जयंती समारोह के दौरान वक्ताओं ने मुंशी हरि प्रसाद टम्टा के सामाजिक उत्थान, शिक्षा एवं शिल्पकार समाज के हितों के लिए किए गए कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि मुंशी हरि प्रसाद टम्टा ने समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों और सम्मान के लिए महत्वपूर्ण संघर्ष किया। उनके विचार और योगदान आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।कार्यक्रम में वक्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन मुंशी हरि प्रसाद टम्टा पारंपरिक शिल्प उन्नयन संस्थान के निर्माण कार्य को लेकर भी चर्चा की।उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में संस्थान का निर्माण कार्य शुरू किया गया था,लेकिन भाजपा सरकार द्वारा इसके निर्माण कार्य को रोक दिया गया है। वक्ताओं ने निर्माण कार्य रोके जाने पर रोष व्यक्त करते हुए सरकार से संस्थान का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराए जाने की मांग की।इस दौरान एससी विभाग के जिलाध्यक्ष नवीन चंद्र कोहली,किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दीवान राम, ब्लॉक अध्यक्ष महिपाल प्रसाद, अंबेडकर महासभा के अध्यक्ष बहादुर राम, पूर्व जिलाध्यक्ष एससी चंदन कुमाऊंनी, महिला ब्लॉक अध्यक्ष कविता आर्य, ग्राम प्रधान प्रकाश भारती, जिला उपाध्यक्ष प्रताप राम, प्रधान संतोष टम्टा, ब्लॉक अध्यक्ष पूरन राम, पूर्व प्रदेश सचिव गणेश प्रसाद, ग्राम प्रधान भूपाल प्रसाद, मनोज मॉडमी, चंदन कोहली, नारायण राम, ग्राम प्रधान कमल किशोर, पूर्व प्रधान जीवन चंद्र, रमेश आर्य, सुनील कुमार, अनिल कुमार, हरीश चंद्र, दीवान आर्य, हरीश राम, पुष्कर टम्टा, राजेंद्र प्रसाद, भगवान आर्य, जगदीश राम, मदन मोहन एवं रोशन लाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने मुंशी हरि प्रसाद टम्टा के आदर्शों पर चलने तथा समाज के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।साथ ही सरकार से अर्धनिर्मित पारंपरिक शिल्प उन्नयन संस्थान का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग दोहराई।
