





अल्मोड़ा-आज भारतीय जनता पार्टी के बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत ताकुला मंडल की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने अभियान की रूपरेखा एवं आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत प्रत्येक मंडल में बैठकें आयोजित की जा रही हैं।इसके पश्चात शक्ति केंद्रों की बैठकें आयोजित होंगी तथा शक्ति केंद्र बैठकों के बाद बूथों पर जाकर बूथ कमेटियों का सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अभियान को गंभीरता एवं सक्रियता के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया।महेश नयाल जी ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं एवं विकास कार्य किए जा रहे हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी आम जनमानस तक पहुंचाने का आह्वान किया।बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को शक्ति केंद्र बैठकों के लिए आवश्यक जिम्मेदारियां एवं दायित्व सौंपे गए ताकि बूथ सशक्तिकरण अभियान को प्रभावी ढंग से बूथ स्तर तक पहुंचाया जा सके।मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला मंत्री मनोज जोशी ने कार्यकर्ताओं से शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम जनमानस का विश्वास मजबूत करने का कार्य कर रही है।भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश डंगवाल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और सभी से अपने-अपने दायित्वों का जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।संगठन की मजबूती,कार्यकर्ताओं की सक्रियता और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ बूथ सशक्तिकरण अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल,मंडल अध्यक्ष जगदीश डगवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष जिला मीडिया सह प्रभारी प्रदीप नगरकोटी, प्रताप नेगी,गोविंद चौहान, भूपाल रावत,भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज भाकुनी, जिला पंचायत प्रतिनिधि राहुल कुमार,बैठक का संचालन महामंत्री बीरेंद्र बिष्ट एव भूधर भाकुनी ने किया।
मंडल उपाध्यक्ष जगदीश पन्त, दीपक भाकुनी,जगमोहन पिलख्वाल,तारा नगरकोटी,मंडल मंत्री कन्नू पाण्डे, ठाकुर राम, जगपाल सिंह,दया पांडे, क्षेत्र पंचायत सदस्य निकेश बिष्ट,अध्यक्ष युवा मोर्चा मनोज भाकुनी, महिला मोर्चा सरिता सुयाल, किसान मोर्चा मदन सिंह बिष्ट, एस सी मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद,अशोक सिंह भोज, अशोक बिष्ट,भगवत नगरकोटी,योगेश सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह बिष्ट, राजू नेगी,जगदीश गुसाई, योगेश बिष्ट,जगदीश गुसाई,
देवेंद्र सिंह,शेर सिंह बिष्ट, अरुण भोज,गोविंद प्रसाद, महिपाल सिंह,सुंदर सिंह, ज्योति डंगवाल,पुष्पा पिलख्वाल,रघुवीर सिंह बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट,प्रकाश राम,हेम लोहनी,कुंदन बिष्ट,इन्द्रपाल सिंह सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।
