अल्मोड़ा-मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में 28 सितंबर को सुबह 11 बजे चौघानपाटा में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया जाएगा।कांग्रेस की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार पुतला दहन के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जाएगा।इसके बाद जिला निर्वाचन कार्यालय जिला कलेक्ट्रेट अल्मोड़ा में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।कांग्रेस ने कार्यक्रम में पार्टी के विभिन्न फ्रंटल संगठनों के जिलाध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी,ब्लॉक अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी,पूर्व एवं वर्तमान विधायक,प्रदेश पदाधिकारी, पीसीसी सदस्य तथा पंचायत प्रतिनिधियों सहित कार्यकर्ताओं से शामिल होने का आह्वान किया है।कांग्रेस का यह विरोध मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर देशभर में चल रहे पार्टी के विरोध-प्रदर्शन की कड़ी में है।कांग्रेस ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग की है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर चौघानपाटा पहुंचकर कार्यक्रम में भागीदारी करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *