अल्मोड़ा-उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देश एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में गुरुवार को सुरक्षित दवा-सुरक्षित जीवन अभियान के तहत धार की तूनी और एनटीडी क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का संयुक्त औचक निरीक्षण किया गया।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती अनामिका सिंह एवं ड्रग इंस्पेक्टर पूजा जोशी के नेतृत्व में किए गए निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोरों में उपलब्ध दवाइयों की एक्सपायरी तिथियों की जांच की गई।साथ ही मेडिकल स्टोर संचालकों के लाइसेंस भी चेक किए गए।निरीक्षण के दौरान संचालकों को एक्सपायरी दवाइयों के लिए अलग से लेबलयुक्त एक्सपायरी बॉक्स बनाने के निर्देश दिए गए।इसके अलावा नियमानुसार कैश मेमो का रखरखाव करने,प्रत्येक ग्राहक को दवाइयों का बिल उपलब्ध कराने,एक्सपायरी दवाइयों को निर्धारित तरीके से अलग रखे जाने तथा मेडिकल स्टोरों में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने मेडिकल स्टोर संचालकों को दवाइयों की बिक्री एवं रखरखाव में निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। अभियान का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित दवाइयां उपलब्ध कराने के साथ ही दवा विक्रेताओं को नियमों के प्रति जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *