अल्मोड़ा-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर राजपुर भयारखोला में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर उनका जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष रजा अली अंसारी के आवास पर किया गया।इस अवसर पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।उपस्थित लोगों ने उनके दीर्घायु,उत्तम स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना की।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष रजा अली अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ रहा है।उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए प्रदेश की निरंतर सेवा के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष अकबर खान,जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद असलम,महामंत्री मुस्तकीम मलिक,कार्यकारिणी सदस्य अनवर खान,नगर मंडल अध्यक्ष दानिश अंसारी,जिला कोषाध्यक्ष इस्लाम बख्श, नगर मंडल उपाध्यक्ष मोहम्मद चांद अंसारी,फरजाना अंसारी, निदा अंसारी,राबिया अंसारी, अयाज अहमद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *