नैनीताल-एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल व जनपद शाखा बागेश्वर द्वारा शिक्षा विभाग के संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा उत्तराखंड रघुनाथ लाल आर्य के बागेश्वर आगमन पर कोर्ट में लंबित मामलों में त्वरित कार्रवाई हेतु व विभाग में लंबित मामलों के निस्तारण के लिए ज्ञापन दिया गया।बागेश्वर जनपद में सभी संगठनों के पदाधिकारियों को रघुनाथ लाल आर्य द्वारा सुझाव के लिए आमंत्रित किया गया था।ज्ञापन में मांग की गई है कि प्रांतीय करण से पूर्व की सेवाओं को जोड़ते हुए चयन प्रोन्नत व पदोन्नति में लाभ दिया जाय इसी प्रकार बेसिक शिक्षा परिषद के राजकीय करण से पूर्व की गई सेवाओं को जोड़ते हुए चयन प्रोन्नत व पदोन्नति में लाभ प्रदान किया जाय।तीसरी मांग मृतक आश्रित को सुगम स्थान पर भी नियुक्ति प्रदान की जाय।चौथे मांग में अपर शिक्षा निदेशक कुमाऊं मण्डल नैनीताल में अनुरोध व अनिवार्य स्थानांतरण में हुई विसंगतियों को दूर करते हुए प्रथम विकल्प पर अनुरोध व अनिवार्य स्थानांतरण किये जाने का अनुरोध किया गया है।पाचंवे मांग में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को उनके गृह जनपद में विभागीय पदोन्नति से पूर्व स्थानांतरण करने की मांग की गई है।छठी मांग में नई नियुक्ति में अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण देने की बात कही गई है।सातवीं मांग में पुरानी पेंशन बहाली करने की मांग की गई। आठवीं मांग में अनुरोध किया गया कि प्रत्येक माह अनिवार्य रूप से कार्मिक संगठनों से वार्ता की जाय।नवीं मांग में अनुरोध किया गया कि बिलों के निस्तारण की अवधि एक वर्ष के स्थान पर दो वर्ष किया जाय जिससे कि बिल कालातीत न हो।दसवीं मांग में यह अनुरोध किया गया है कि अनुरोध व अनिवार्य स्थानांतरण में विकल्प के स्थान पर काउंसलिंग की जाय जिससे पारदर्शिता बनी रहें।रघुनाथ लाल आर्य संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा उत्तराखंड द्वारा सभी मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने की बात कही।आज के शिष्ट मंडल में मंडलीय अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती,मंडल सचिव कुमायूं धीरेन्द्र कुमार पाठक,अध्यक्ष बागेश्वर विजय रावत,सचिव इन्द्रेश कोरंगा,जिला संरक्षक भुवन जोशी, जनपद ऊधमसिंह नगर अध्यक्ष वीरेन्द्र पांडेय,सचिव हरजीत जनपद नैनीताल,अध्यक्ष हरिशंकर सिंह नेगी उपस्थित थे।मंडलीय अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती व सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक सचिव कुमायूं मंडल नैनीताल द्वारा कहा गया कि शासन व विभाग को सभी समस्या का निराकरण करना चाहिए।जनपद पिथौरागढ़ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन पाठक,सचिव एन सी पाठक व पूर्व अध्यक्ष सौरभ चंद व जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा पुष्कर सिंह भैसोड़ा व सचिव मुकेश जोशी द्वारा भी सभी मांगों के निस्तारण करने की मांग की गई है। धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा कहा गया कि समस्याओं का निस्तारण समय से हो तो लंबित मामलों में कमी होगी इस हेतु सार्थक प्रयास करने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *