अल्मोड़ा-34वीं क्षेत्रीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता 2022 में विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की छात्रा दीपिका बिष्ट ने श्री जी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर बरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मथुरा में प्रतिभाग कर 800 व 1500 मीटर की दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।34वीं क्षेत्रीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता 2022 दिनांक 8/11/22 से 11/11/22 तक श्री जी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर बरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मथुरा में आयोजित की गयी। जिसमें विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की छात्रा दीपिका बिष्ट ने 800 मीटर व 1500 मीटर दौड़ में प्रतिभाग कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।दीपिका बिष्ट ने अपने जिले अल्मोड़ा व विद्यालय का नाम रोशन किया है।इस उपलक्ष्य में विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या श्रीमती गोदावरी चतुर्वेदी,प्रशिक्षक कोच यशपाल भट्ट,आचार्य दीप चन्द्र काण्डपाल,मुकेश बनकोटी,प्रकाश तिवारी,गिरीश पंत,कुशाल चौहान, श्रीमती चम्पा रावल,श्रीमती विनीता जड़ौत,श्रीमती लता तिवारी,श्रीमती भगवती खोलिया,श्रीमती आंचल ढौंढियाल,श्रीमती ज्योति पथनी, श्रीमती प्रेमा बिष्ट,श्रीमती अनुराधा, सुश्री कुसुम पाण्डे,सुश्री भावना रावत, सुश्री इन्दु बिनवाल,सुश्री बबीता खत्री, सुश्री हिमानी शर्मा विद्यालय के कर्मचारी श्रीमती कांता,श्रीमती सीमा जोशी,श्रीमती जानकी बनौला,दीपिका बिष्ट के पिता गिरिवर सिंह बिष्ट व माता श्रीमती माया बिष्ट ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की।
