अल्मोड़ा-11वें आयुर्वेद दिवस One Health One Future के अवसर पर महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अल्मोड़ा में औषधीय पौधों के रोपण अभियान का आयोजन किया गया।सीबीएसई सर्कुलर एवं आयुष मंत्रालय के निर्देशों के तहत आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।अभियान के तहत विद्यालय परिसर में एलोवेरा,अदरक, हल्दी,तुलसी,पत्थरचट्टा, पुदीना और गिलोय सहित सात औषधीय पौधों का रोपण किया गया।इस दौरान जीव विज्ञान शिक्षिका श्रीमती स्वाति तिवारी ने विद्यार्थियों को विभिन्न औषधीय पौधों के महत्व और उनके उपयोग के बारे में जानकारी दी।विद्यार्थियों ने स्वयं औषधीय पौधों का रोपण किया और उनके औषधीय गुणों के बारे में जानकारी प्राप्त की।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रकृति और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों से जोड़ना तथा आयुर्वेद के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।विद्यालय के प्रधानाचार्य अंकित जायसवाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को प्रकृति के करीब लाने के साथ-साथ आयुर्वेद की प्राचीन परंपरा और औषधीय पौधों के महत्व के प्रति जागरूक करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधों के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *