अल्मोड़ा-नगर निगम अल्मोड़ा के महापौर अजय वर्मा ने आज खजांची मोहल्ला क्षेत्र का दौरा कर निर्माणाधीन शौचालय का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।महापौर ने स्पष्ट रूप से कहा कि शौचालय निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की तकनीकी कमी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधा मिल सके।निरीक्षण के दौरान महापौर ने मोहल्ले की साफ-सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया।उन्होंने सहायक नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि क्षेत्र में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए और स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए।महापौर अजय वर्मा ने कहा कि नगर निगम का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है और इसके लिए सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।स्थानीय लोगों ने भी महापौर के इस निरीक्षण को सकारात्मक पहल बताते हुए उम्मीद जताई कि क्षेत्र में जल्द ही बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। निरीक्षण के दौरान महापौर के साथ सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण भंडारी एवं निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।
