अल्मोड़ा-शुक्रवार को उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल का चितई, पेटशाल, बाड़ेछीना और धौलछीना क्षेत्रों में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उनका स्वागत किया और फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर गोविंद पिलख्वाल ने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का वह पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे और आम जन के कल्याण के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं के सम्मान की बात करते हुए उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों की भी जानकारी दी। पिलख्वाल ने पार्टी नेतृत्व और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, वह उसके अनुरूप पूरी लगन और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। कार्यक्रम में कैलाश शर्मा, मीना, मंगल सिंह रावत, सियाल टम्टा, मंजू टम्टा, भगवत आर्या, चंदन सिंह, रवि नेगी, बलदेव आर्या, दिनेश कुमार, बच्ची राम, हेमंत तिलारा, राजेंद्र बिष्ट, भगवत सिंह, गोपाल सिंह, बालम सिंह, गोविंद सिंह, शिवराज सिंह, हरीश बनौला, माया नेगी, राधा नेगी और सुरेश राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
