अल्मोड़ा-चितई क्षेत्र के चितई पंत गांव में रेडक्रॉस अल्मोड़ा की टीम ने जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए राहत कार्य किया। लगातार बारिश के बीच परिवार के मकान की छत पर तिरपाल डालकर उसे बारिश से बचाव की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही परिवार को किचन सेट एवं कंबल भी वितरित किए गए।इस दौरान रेडक्रॉस अध्यक्ष आशीष वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, यूथ रेडक्रॉस अध्यक्ष अमित साह ‘मोनू’, यूथ रेडक्रॉस सचिव मनोज भंडारी ‘मंटू’, यूथ रेडक्रॉस उपसचिव अभिषेक जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता लता कांडपाल, नितिन पंत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।रेडक्रॉस पदाधिकारियों ने कहा कि आपदा एवं बारिश के दौरान जरूरतमंद परिवारों तक हरसंभव सहायता पहुंचाना संस्था की प्राथमिकता है। टीम द्वारा प्रभावित परिवार को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के साथ ही भविष्य में भी आवश्यकता पड़ने पर सहयोग का भरोसा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *