अल्मोड़ा- नवदुर्गा समिति लक्ष्मेश्वर द्वारा आयोजित दुर्गामहोत्सव के प्रथम दिवस निकली माँ के जयकारे के साथ भव्य मंगल कलश यात्रा।बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं ने पारंपरिक कुमाऊँनी वेशभूषा में मंगल कलश सिर पर रखकर माँ के जयकारे के साथ खूँटकुनी भॆरव मन्दिर से लक्ष्मेश्वर महादेव मंदिर तक निकाली।इस दौरान यात्रा में जय लोक कला केन्द्र के छोलिया लोक कलाकारों ने अपने नृत्य से यात्रा में चार चाँद लगा दिये।मंगल कलश यात्रा में क्षेत्र के युवा और बुर्जगों द्वारा भी बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।मंगल कलश यात्रा के पश्चात माँ के दरबार में श्री गणेश पूजन,प्रधान दीपक पूजन,षोडश मात्रिका पूजन, पुण्यावाचन,कलश स्थापना,नवग्रह पूजन,रक्षा प्रतिष्ठा,माँ दुर्गा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एव पूजन,श्री शिव पूजन,श्री दुर्गासप्तशती पाठ का आचार्य पं सतीश चन्द्र जोशी एंव पं चन्द्रशेखर जोशी ने यजमान नमित जोशी एव विधा जोशी के हाथों कराया।मंगल कलश यात्रा में विधायक मनोज तिवारी,अध्यक्ष रेडक्रास सोसाइटी मनोज सनवाल,अध्यक्ष व्यापार मण्डल सुशील साह,वैभवपाण्डेय,सभासद मनोज जोशी,किशन गुरूरानी,धर्मेन्द्र बिष्ट,दर्शन रावत,कैलाश गुरूरानी, सुनील जोशी,बलवन्त राणा,पवन साह,देव मिश्रा आदि सम्मिलित रहे।मंगल कलश यात्रा के आयोजन में नव दुर्गा समिति के संरक्षक हेम चन्द्र जोशी,तारू पाण्डेय,रमेश चन्द्र जोशी, शेर सिंह बिष्ट,अध्यक्ष अमित साह (मोनु), त्रिलोचन जोशी,सचिव सुनील कर्नाटक,उपाध्यक्ष गगन पाण्डेय, हेमन्त पाण्डेय,दीपक साह,विनय पाण्डेय,दिनेश मठपाल,राजू पन्त, हर्षवर्धन जोशी,कोषाध्यक्ष विक्रम साह,उपसचिव पीयूष बोनी,विजय जीना,भावेश पाण्डेय यतिन साह, अभिषेक जोशी,दीवान बिष्ट,हर्षवर्धन तिवारी आदि व्यवस्था में जुटे रहे।
