अल्मोड़ा-मां दुर्गा पूजा महोत्सव का ढूंगाधारा में भव्य शुभारंभ हुआ।भव्य शोभायात्रा के साथ पंडित जी, श्री कांडपाल एवं जगदीश डालाकोटी द्वारा पूजा अर्चना एवं भव्य शोभायात्रा का विधि विधान से शुभारंभ किया गया। यजमान के रूप में कमल कुमार बिष्ट एवं उनकी पत्नी श्रीमती मंजू बिष्ट शामिल रहे।आज दूंगा धारा मोहल्ले मे श्रद्धालु,भक्तजनों,प्रबुद्ध जनों एवं स्थानीय आम जनता के सहयोग और मार्गदर्शन से विकास समिति दूंगा धारा अल्मोड़ा एवं कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के तत्वावधान में दुर्गा महोत्सव 2022 का शुभारंभ किया गया।सर्वप्रथम प्रातः 8 बजे से भव्य शोभा यात्रा का श्रीगणेश किया गया।पूरे विधि विधान के साथ पारंपरिक परिधानों में दूंगाधारा,पूर्वी पोखर खाली सहित आसपास के क्षेत्र के सभी श्रद्धालु,भक्तजन,युवक, बालिकाएं,माताएं,बहने,बुजुर्ग सभी लोगों ने इस शोभायात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।प्रातः सुबह 8 बजे से रामलीला मैदान से आयोजन समिति दुर्गा महोत्सव 2022 के संयोजक कमल कुमार बिष्ट व दीवान सिंह बिष्ट अध्यक्ष विकास समिति ढुंगा धारा अल्मोड़ा के मार्गदर्शन में भारी संख्या में भक्तजनों और श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ शोभायात्रा में भाग लिया। शोभायात्रा में मनीष तिवारी, कैलाश तिवार,देवेश तिवारी,श्रीमती मंजू बिष्ट,श्रीमती गीता मेहरा,अवनि बिष्ट,अर्जुन मेहता,त्रिलोक सिंह,राकेश भंडारी,कार्तिक पांडे,संजय सलाल, मुकेश कांडपाल,दीपक लोहनी,दीपक जोशी,रोशन बिष्ट,दीपक वाणी, मनमोहन गैड़ा,प्रियांशु कुटोला,अंकुर, श्रीमती राधा राजपूत,सिद्धि जोशी, प्रज्ञा कठायत,वर्षा मेहता,अनु कुमारी, आनंद बिष्ट,अनंत बिष्ट,साक्षी कांडपाल,अजय मिश्रा,भूमि सती,रिया बोरा,हिमांशी भैसोड़ा,कनिष्का शिराड़ी,माही बिरौड़िया,जया बिष्ट, प्रतीक बिष्ट,अस्मिता पांडे,मनीष तिवारी,प्रिया मेहता,तनीषा पांडे,तनुजा मेहता,प्रिया,लक्षिता जोशी,ललित मोहन गैड़ा,मयंक,अनुष्का वर्मा आदि अनेकों लोग शामिल हुए।तत्पश्चात विधिवत पूजा अर्चना के साथ मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा कर पूरे विधि विधान के साथ मां का आह्वान कर स्थापित किए हुए इस महायज्ञ महापर्व में मां देवी से मां दुर्गा के प्रथम अवतार मां शैलपुत्री का आह्वान किया गया और जगत कल्याण की प्रार्थना करते हुए सभी की मनोकामना पूर्ण हो इस मनोभाव और मनोकामना के साथ पूजा पूजा अर्चना कर भक्ति भाव से मां का आह्वान किया गया तथा सबके कल्याण अच्छे स्वास्थ्य समृद्धि सफलता शांति की प्रार्थना की गई।
