अल्मोड़ा-मां अम्बे इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का आज धूमधाम के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुए नवरात्रि के समापन पर भक्तिभाव से मां को विदाई दी गई।संस्थान के चेयरमैन ठा. संदीप सिंह के नेतृत्व में मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना से लेकर विसर्जन तक धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया गया। नवरात्रि के दौरान मां की आराधना कर सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई।
विसर्जन के अवसर पर मां दुर्गा के जयकारों के साथ वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की तथा अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना के साथ मां को भावपूर्ण विदाई दी।संस्थान के चेयरमैन ठा. संदीप सिंह ने कहा कि मां दुर्गा की आराधना से मन को शांति, सकारात्मक ऊर्जा और समाज को एकता का संदेश मिलता है। नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मां की स्थापना कर पूरे नौ दिनों तक श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना की गई। आज मां की प्रतिमा का विसर्जन करते हुए सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मां दुर्गा का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और संस्थान निरंतर शिक्षा एवं सेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *