अल्मोड़ा-अल्मोड़ा दशहरा महोत्सव के अंतर्गत राजपुरा में मकरासुर के पुतले का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नगर निगम के भ्यारखोला वार्ड के प्रथम पार्षद अनूप भारती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।वहीं पार्षद दीपक कुमार एवं टैक्सी यूनियन अल्मोड़ा के महासचिव नीरज पवार वरिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल हुए।वाल्मीकि समाज की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि पार्षद अनूप भारती ने विधिवत रूप से मकरासुर के पुतले का उद्घाटन किया।इस अवसर पर पुतला समिति एवं समाज के लोगों ने मुख्य अतिथि अनूप भारती तथा वरिष्ठ अतिथि दीपक कुमार और नीरज पवार का स्वागत किया।समारोह को संबोधित करते हुए अनूप भारती ने कहा कि दशहरा हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने के साथ ही समाज में एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं।कार्यक्रम में पुतला समिति के अध्यक्ष बादल,उपाध्यक्ष उदय,सचिव विवेक,कोषाध्यक्ष गौरव और सचिव राज चौहान सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।समारोह में बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोगों की सहभागिता रही।राजपुरा में आयोजित यह कार्यक्रम दशहरा महोत्सव की परंपरा को आगे बढ़ाने के साथ ही सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *