अल्मोड़ा-मां अंबे इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज अल्मोड़ा में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक एवं खेल सप्ताह उत्कर्ष-2026 के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की रचनात्मकता,कौशल,खेल भावना और सांस्कृतिक प्रतिभा देखने को मिली।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक, अल्मोड़ा की अध्यक्ष मिली लटवाल,विशिष्ट अतिथि विनीत बिष्ट,निदेशक जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा एवं नगर अध्यक्ष भाजपा अल्मोड़ा,ललित लटवाल पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अल्मोड़ा सहित रोहित कुमल्टा छात्रसंघ अध्यक्ष सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा उपस्थित रहे।अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की।कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन डॉ. संदीप सिंह एवं वाइस चेयरमैन डॉ. प्रीति पाल भी उपस्थित रही। अतिथियों ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल,कला एवं रचनात्मक गतिविधियों में भागीदारी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।उत्कर्ष-2026 के दूसरे दिन कैरम,लूडो,रंगोली,पोस्टर तथा एपण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।छात्र-छात्राओं ने सभी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा एवं कौशल का प्रदर्शन किया।रंगोली और एपण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पारंपरिक कला एवं उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को खूबसूरती से प्रस्तुत किया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में विभिन्न विषयों पर जागरूकता एवं रचनात्मक संदेशों को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया गया।कैरम और लूडो प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया।
अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार की खेल एवं रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास,आत्मविश्वास,नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और टीम भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।संस्थान की ओर से बताया गया कि उत्कर्ष-2026 के अंतर्गत आगामी दिनों में भी विभिन्न खेल,सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें संस्थान के छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करेंगे।कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के समस्त शिक्षकों,कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विदित हो कि विपरीत भौगोलिक परिस्थितियों वाले पर्वतीय क्षेत्र अल्मोड़ा में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में मां अंबे इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। संस्थान का उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उनके ही क्षेत्र में नर्सिंग एवं पैरामेडिकल शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि प्रशिक्षित युवा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़कर पहाड़ के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने में अपना योगदान दे सकें। शिक्षा के साथ-साथ संस्थान विद्यार्थियों के व्यावहारिक प्रशिक्षण,व्यक्तित्व विकास,अनुशासन,नेतृत्व क्षमता और मानवीय सेवा भावना को भी प्राथमिकता दे रहा है। ऐसे प्रयास पर्वतीय अंचल में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए दक्ष मानव संसाधन तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माने जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *